Monday , 13 May 2024

बीजेपी सांसद Ramswaroop Sharma की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के सांसद Ramswaroop Sharma की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। उनकी मौत दिल्ली स्थित आवास पर हुई है। दिल्ली आवास पर उनका शव फंदे से लटका मिला है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद थे और प्रदेश के दिग्गज नेता थे।

Ramswaroop Sharma

Ramswaroop Sharma 2014 के आम चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को रद्द कर दिया गया है।

Ramswaroop Sharma का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था

राम स्वरुप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। वह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंधित हैं और मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमचाल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव थे।

Read This: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 1 जुलाई से मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने 2014 में मंडी लोकसभा सीट जीती, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह के खिलाफ 39,796 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की।