Sunday , 12 May 2024

आज देश भर में मनाया जा रहा रक्षाबंधन के का त्योहार पीएम सहित कई अन्य नेताओ ने दी शुभकामनाएं

न्यूज़ टैंक्स | देश

रक्षा बंधन पर आज सोमवार और पूर्णिमा का योग भगवान महादेव की विशेष कृपा दिलाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर शताब्दी में पहली बार चतुर्योग में रक्षा बंधन आ रहा है। सर्वार्थ-सिद्धि योग आयुष्मान योग के चलते दीर्घायु का वर प्रदान करेगा। इस बार भद्रा और राहुकाल 9.30 से पहले ही समाप्त हो रहे हैं। इस योग में भाई-बहन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

भाई-बहन के प्यार के प्रतीक इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। इस बार रक्षा बंधन पर शताब्दी में पहली बार चतुर्योग में रक्षा बंधन आ रहा है। भाई बहनों के लिए यह बहुत ही फलदायी योग है। इस योग में भाई-बहन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। रक्षाबंधन के इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने देशवासियों को बधाई दी।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी देश वासियो को रक्षाबंधन के पवन पर्व पर दिए शुभकामनाए ।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, रक्षा बंधन पर बधाई, राखी प्यार और विश्वास का पवित्र धागा है जो बहनों को भाइयों के साथ एक विशेष बंधन में जोड़ता है।