Saturday , 11 May 2024

पुलिस वालो के शवों को जला कर सबूत मिटाना चाहता था विकाश दुबे …

न्यूज़ टैंक्स | देश

कानपूर हत्या कांड में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या का आरोपी विकाश दुबे को आज उज्जैन के महा कालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पिछले 6 दिनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकने वाला मोस्टवांटेड विकास दूबे पुलिस की गिरफ्त में हैं। वहीं अब पूछताछ में शातिर विकास दुबे तरह-तरह के खुलासे कर रहा है। विकास ने खुलासा किया कि कई पुलिसवालों के साथ उसके कॉन्टैक्ट हैं।

विकास दूबे ने बताया कि उसने एनकाउंटर के डर से पुलिस पर फायरिंग की। साथ ही ये भी बताया कि वो पुलिसवालों के शव को जलाना चाहता था, इसीलिए उसने लाशों को एक जगह इकट्ठा किया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया। शवों को जलाकर सुबूत मिटाने की प्लानिंग थी इसलिए शव जलाने के लिए तेल भी लाए गए थे।

इतना ही नहीं उसने कहा कि उसे जान का खतरा था इसलिए हथियार के साथ अपने आदमियों को बुला लिया। विनय तिवारी ने बताया कि सीओ देवेद्र मिश्रा तुम्हारे खिलाफ हैं। मुझे सीओ देवेद्र मिश्रा को लेकर गुस्सा था। देवेद्र मिश्रा से हमारी बनती नहीं थी। अहम खुलासा करते हुए उसने बताया कि पुलिस की रेड के बारे में बहुत पहले से जानकारी थी।
देवेंद्र के पैर पर वार किया था क्योंकि बोलता था कि मेरा एक पैर गड़बड़ है।