Friday , 26 April 2024

हरियाली तीज पर पौधरोपण कर महिलाओं ने की प्रकृति सेवा

एनटी न्यूज / मथुरा

● हरियाली तीज पर पौधरोपण कर महिलाओं ने की प्रकृति सेवा

मथुरा। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने एक अनूठी परंपरा प्रारंभ की। इस पर्व को महिलाओं ने पौधरोपण कर महिलाओं ने प्रकृति सेवा की। इससे पहले यमुना किनारे विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने झूला झूलकर सावन का आनंद उठाया, साथ ही सावन की गीतों का भी खूब आनंद उठाया। इसके बाद दोपहर को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ और शाम को यमुना आरती का आयोजन हुआ।

पुण्य तीर्थ विश्राम घाट के साथ साथ यमुना मिशन द्वारा विकसित तुलसीवन, गऊघाट, सुदर्शन घाट, सूर्यघाट, महादेव घाट और जानकी घाट आदि पर हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। तुलसी वन के समीप यमुना पथ पर स्थानीय महिलाओं ने हरियाली तीज के अवसर पर प्रकृति सेवा की।

महिलाओं ने यमुना किनारे स्थित इस यमुना पथ पर पौधरोपण किया। तुलसी वन और सुदर्शन घाट पर महिलाओं के सावन के गीतों के विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां दोपहर बाद से ही उत्सव का सा माहौल था। सावन के पारंपरिक गीतों के साथ साथ भजनों का भी महिलाओं ने आनंद उठाया।

बाइट – मीरा अग्रवाल पार्षद वार्ड नंबर 56 मथुरा वृंदावन नगर निगम

गऊघाट पर लगे कतारबद्ध झूलों में झूलने के लिए सुबह से ही महिलाओं में उत्साह था। दोपहर बाद तो यह भीड़ बढ़ गई। शाम के समय यमुना मैया का हिंडोला सजाया गया। इसके बाद यमुनाष्टक का पाठ हुआ और यमुना आरती का आयोजन हुआ। इसी प्र्रकार के कार्यक्रम अन्य घाटों पर भी आयोजित हुए।