Monday , 29 April 2024

वोमेन्स आर्मी ने झुग्गी-झोपड़ियों में चलाया जागरुकता कार्यक्रम, जरूरत के समान भी बांटे

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ


लखनऊ. सोमवार को वीमेनस आर्मी की ओर से राजधानी के चांदगंज छेत्र क़े झुग्गी-झोपड़ियों रह रही महिलाओं और बच्चों के लिए उनकी जरूरत का सामान वितरित किया गया। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समस्याओं क़े बारे मे जागरुक किया गया और sanitary pad भी दिया गया।

पैड के सही प्रयोग औरउसके प्रयोग और निष्क्रिय करने के बारे में वोमेन्स आर्मी की ओर से जानकारी दी गई। वैश्विक महमहारी कोविड-19 से कैसे बचाव करें, खुद को कैसे स्वस्थ रखें संस्था की अध्यक्ष रश्मी सिंह ने बहुत बिस्तार से इसके बारे में वहां मौजूद लोगों को बताया।

इसके अलावा मौजूद लोगों को जूस, बिस्कुट, केला, मास्क,sanitary pad आदि दिया गया। वोमेन्स आर्मी के इस जागरूकता कार्यक्रम में ओम सिंह,
दीपक महाजन, एकता खत्री, मनोज सिंह व रोहित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।