Friday , 26 April 2024

अखिलेश ने बजाया चुनावी बिगुल, निकाली साइकिल यात्रा

न्यूजटैंक्स / लखनऊ डेस्क

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने महंगाई, बेरोजगारी, कृषि कानून और अपराध दर जैसे मुद्दों को उठाने के लिए आज लखनऊ में अपनी “साइकिल यात्रा” शुरू की। हालांकि, सभी जिलों में तहसील स्तर पर यह यात्रा, सपा के संस्थापक एवं कद्दावर नेता स्व. जनेश्वर मिश्र की 89वीं जयंती परआयोजित की गयी। लेकिन राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इसका उद्देश्य आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करना है।

फोटो : इंटरनेट

यात्रा की शुरुआत अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ से की। उनके साथ कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम मौजूद था। उनकी यह साइकिल यात्रा पार्टी कार्यालय से चलकर जनेश्वर मिश्रा पार्क तक गयी।

400 सीटें जीतेंगे हम : अखिलेश

राजधानी की सड़कों पर साइकिल चलाने से पहले उन्होंने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि अभी तक हम 350 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे, पर आज जनता की नाराजगी इतनी है कि हम 400 सीटें जीत सकते हैं।

फोटो : इंटरनेट

प्रदेश सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 5 साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बहकाने का प्रयास किया है। प्रदेश सरकार पूरी तरह से जन विरोधी गतिविधियों में लिप्त है इसीलिए प्रदेश को बचाने के लिए 2022 में सपा को सत्ता की चाभी देने की जरूरत है।

 

यूपी चुनावी दंगल में अकेले उतरेगी बीएसपी : सतीश मिश्रा