Monday , 29 April 2024

कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने एक साल के कार्यकाल की गिनाईं उपलब्धियां

न्यूज़ टैंक्स / डेस्क

हानगर अध्यक्ष पद पर आज एक वर्ष पूरा होने पर अपनी उपलब्धियों को साझा करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने कहा कि इस एक वर्ष में सरकार की नाकामियों और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए योगी सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा उन्हें दर्जनों बार लगभग 12 से अधिक बार गिरफ्तार किया गया। संघर्ष की इसी कड़ी में पुलिस द्वारा उन्हें तीन दिन के लिए जेल भेजा गया।

यहाँ भी पढ़े-लखनऊ में कांग्रेस संदेश पदयात्रा को बीच रास्ते में रोका गया

महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान ने बताया कि 24 दिसम्बर 2019 को अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपरान्त जनवरी माह 2019 में सीएए/एनआरसी के विरोध में आन्दोलन को राजधानी में खड़ा किया वहीं फरवरी माह में केन्द्र सरकार के जनविरोधी बजट के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार द्वारा अनु0जाति जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को सुनियोजित तरीके से खत्म करने के विरोध में परिर्वतन चैक से जीपीओ तक पदयात्रा कर विरोध किया। डीजल एवं पेट्रोल के दामों में हुई वृद्धि के विरोध में आन्दोलन किया।  उन्होने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान लगभग पांच लाख लोगों तक भोजन-पानी और मास्क, सेनिटाइजर पहुंचाने का कार्य महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूरे लाॅकडाउन में सम्पादित कराया। हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातर 29 सितम्बर से चार अक्टूबर तक आन्दोलन किया और पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये।

यहाँ भी पढ़े- मानसिक स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगों को उपचार के साथ दिए गए प्रमाणपत्र

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर चलाये जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कल से शुरू हुए संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान की अध्यक्षता में गढ़ी पीर खां वार्ड में बैठक का आयोजित किया गया। बैठक का आयोजन डा0 शहजाद आलम ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव मौजूद रहे।   इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की महान नेता इन्दिरा गांधी ने संविधान में संशोधन कर समाजवाद और पंथनिरपेक्ष शब्द को जोड़ा जिसको आज वर्तमान भाजपा सरकार मिटाने पर तुली हुई है। उन्होने कहा कि सभी कांग्रेसजनों को समाज में साम्प्रदायिकता का जहर घोटने वालों के विरूद्ध एकजुट होकर समाज के ताने-बाने को बिखेरने में लगे लोगों को बेनकाब करना है।

यहाँ भी पढ़े-सरकार किसानों के हक पर डाल रही है डाका- कांग्रेस