Monday , 29 April 2024

देश में कोरोना की अबतक की सबसे बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में आए 97894 नए केस

न्यूज़ टैंक्स | लखनऊ

Corona Report India live coronavirus india hindi today cases india

नई दिल्ली : देश में कोरोना का कोहराम बदस्तूर जारी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। कोरोना के मामलों में देश में चिंताजनक स्थिति है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या 83 हजार के पार पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के केस में अबतक की सबसे बड़ी उछाल हुई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए केस में 97894 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 1132 लोगों की मौत हुई है। देश में केवल 11 दिनों के अंदर संक्रमित मामले 40 लाख से बढ़कर 50 लाख के पार हो गए हैं। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। आंकड़े के अनुसार, अब तक 40 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेट (Coronavirus Update) के मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 51,18,254 है, जिसमें 83,198 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 10,09,976 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 40,25,080 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड 97,894 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1,132 लोगों की मौतें हुई।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 16 सितंबर तक कुल 6,05,65,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 11,36,613 नमूनों की जांच की गई। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 78.64 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.61 प्रतिशत है। एक्टिव मरीजों का प्रतिशत 19.73 है। जबकि डेथ रेट 1.62 फीसदी है। सितंबर महीने में अब तक कुल 18,729 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 2 सितंबर के बाद से अब तक रोजाना 1000 से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 90,123 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,290 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 83,809 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,054 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं सोमवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 92,071 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,136 लोगों की मौतें हुई थी।

रविवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 94,372 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,114 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शनिवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड 97,570 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,201 लोगों की मौतें हुई थी। वहीं शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 96,551 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,209 लोगों की मौतें हुई थी। गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 95,735 की बढ़ोतरी हुई थी। जबकि 1,172 लोगों की मौतें हुई थी।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 97 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 9 लाख 39 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 2 करोड़ 2 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संक्रमितों के मामले में ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है।