Saturday , 27 April 2024

हाइवे पर पहुंचा यमुना का पानी, जालौन से दिल्ली जाने वाला मार्ग हुआ बंद

जालौन/अनुज कौशिक

जालौन में यमुना का रौद्र रूप लगातार देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को यमुना नदी का पानी जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर भी पहुंच गया है। जो सड़क के डेढ़ मीटर ऊपर बह रहा है। राजमार्ग पर पानी आ जाने से जालौन से औरैया इटावा, आगरा, और दिल्ली जाने वाला मार्ग को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया। कुठौंद पुलिस ने इस मार्ग पर बैरीकेट्स लगा दिये है, जिससे कोई भी वाहन आगे न जा सके।

बता दें कि मध्य प्रदेश की सिंध नदी और राजस्थान के कोटा बैराज से चंबल में छोड़े गए पानी के कारण जालौन में यमुना नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। यह पानी अपने 25 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है, जिसका नतीजा यह हुआ कि यमुना नदी का पानी जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर भी पहुंच गया है. जिससे नैनापुर से लेकर शंकरपुर तक है पूरा हाईवे पानी में डूब गया है। हाइवे के डूबने से आवागमन बाधित हो गया है। वही कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर हाइवे को पार करने की कोशिश में लगे है।

वही प्रशासन ने इलाके के लोगों को उस क्षेत्र में जाने से मना किया है। साथ ही औरैया जालौन स्टेट हाईवे पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है, इस हाइवे से लोग दिल्ली, इटावा,आगरा, फिरोजाबाद अलीगढ़, जाते थे। प्रशासन ने कुठौंद पर बैरिकेट्स लगवा दिए हैं, जिससे कोई भी वाहन आगे न जा सके। वहीं यमुना के रौंद्र रूप ने नैनापुर गांव के कई मकानों को अपनी चपेट में लेकर डूबा दिया है। वही हाइवे पर पानी आ जाने से नजारे को देखने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी उन्हें यहां वहां जाने से मना कर रहे हैं, जिससे कोई भी हादसा न हो सके।

 

अखिलेश ने बजाया चुनावी बिगुल, निकाली साइकिल यात्रा