Wednesday , 1 May 2024

सलमान खुर्शीद पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश

  • सनराइज ओवर अयोध्या नामक पुस्तक में हिन्दुत्व की तुलना बोको हरम और आइएसआइएस से करने का मामला
  • स्थानीय महिला वकील ने एक अर्जी दाखिल कर मुकदमे की मांग की थी

विधि संवाददाता। लखनऊ
एसीजेएम शान्तनु त्यागी ने सनराइज ओवर अयोध्या नामक पुस्तक में हिन्दूत्व की तुलना बोको हरम और आइएसआइएस से करने के एक मामले में सलमान खुर्शीद के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। उन्होंने थानाध्यक्ष बीकेटी को यह भी आदेश दिया है कि वह एफआईआर की प्रति तीन दिन में अदालत में प्रस्तुत करें। उन्होंने यह आदेश स्थानीय वकील शुभांशी तिवारी की एक अर्जी पर संज्ञान लेते हुए दिया है। उन्होंने अर्जी में वर्णित तथ्यों व तर्को पर सुनवाई के पश्चात पाया कि विपक्षी सलमान खुर्शीद के खिलाफ संज्ञेय अपराध का मामला बनता है।

शुभांशी तिवारी ने अर्जी में कहा है कि सलमान खुर्शीद वरिष्ठ वकील हैं तथा कई मंत्री पद को भी सुशोभित कर चुके हैं। उनके द्वारा लिखी गई एक पुस्तक सनराइज ओवर अयोध्या को पढ़ा, तो पुस्तक के कुछ अंश विवादस्पद तथा हिन्दू धर्म पर कुठाराघात करने वाले लगे। इस पुस्तक के पृष्ठ संख्या 113 के अध्याय 6 (द) में लिखा है- भारत के जिस सनातन धर्म और मूल हिन्दूत्व की हम बात करते आए हैं, वह भारत के साधु संतो के नाम से पहचाना जाता है। आज उस पहचान को हम कट्टर हिन्दूत्व के बल पर दरकिनार कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दूत्व का एक ऐसा राजनीतिक संस्करण ला दिया गया है, जो इस्लामी जेहादी संगठनों आइएसआइएस और बोको हरम जैसा है।

शुभांशी का यह भी आरोप है कि लेखक सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक के प्रचार तथा उसके विषय में दिए गए साक्षात्कार के समय पुनः हिन्दू धर्म पर घृणित टिप्पणी की गई। जिसमें हिन्दूत्व की तुलना जानवर और हैवान से की गई है।
दरअसल लेखक को यह जानकारी ही नहीं है कि हिन्दूत्व शब्द संस्कृत के त्व प्रत्यय से बना है। यह शब्द हिन्दू होने के गुण को चरितार्थ करता है। हिन्दूत्व एक विचारधारा है। जीवन जीने की कला है। ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने कई निर्णयों में कहा है।

शुभांशी का तर्क था कि हिन्दूत्व हिन्दू नाम का ठीक वैसे ही गुण है, जैसे मातृत्व माता नाम का गुण है। भातृत्व भ्राता नाम का गुण है। राष्ट्रªीयता राष्ट्रª नाम का गुण है। पितृत्व पिता नाम का गुण है। मानवता मानव नाम का गुण है। धार्मिकता धर्म नाम का गुण है। इस प्रकार हिन्दू और हिन्दूत्व कोई अलग शब्द नहीं है। लेकिन लेखक ने हिन्दू नामक गुण हिन्दूत्व की तुलना जानवर और हैवान से की है।

चूकि लेखक एक राजनैतिक पार्टी विशेष की विचारधारा से संबध रखता है। उसने 2022 में उत्तर प्रदेश में होेने वाले चुनाव के मद्देनजर अपनी राजनैतिक पार्टी को लाभ पहुंचाने की नियत से इस पुस्तक को लिखा है। वरना पुस्तक में अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की समीक्षा के साथ तीन तलाक के नियम की आलोचना नहीं की जाती। यदि पुस्तक अयोध्या फैसले पर लिखी गई, तो तीन तलाक, एनआरसी, सीएए व एनपीआर के कानून पर कटाक्ष करने का कोई कारण नहीं था।

सलमान खुर्शीद ने अपनी इस पुस्तक में बिना विचार किए हिन्दूत्व की तुलना ऐसे संगठनों से की है, जिसने सन 2014 से 2018 के मध्य 29 देशों में दो हजार से अधिक लोगों को मार दिया है। लेखक का उद्देश्य ज्ञानार्जन के लिए पुस्तक लिखने का नहीं अपितु वर्ग विशेष के वोटों के ध्रुवीकरण का था। लेखक के पास हिन्दू धर्म तथा हिन्दूत्व के बारे में ज्ञान का कोई स्त्रोत नहीं था। वह न तो धर्म तथा पंथो के ज्ञाता हैं और न ही उन्होंने हिन्दू धर्म तथा हिन्दूत्व के बारे में कोई विशेष ज्ञान अर्जित किया है। ऐसे मेें इस प्रकार के वक्तत्यों का उल्लेख मात्र वर्ग विशेष के वोटों का ध्रुवीकरण तथा दो गुटों व सम्प्रदायों में आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देने के अतिरिक्त कुछ और नहीं है।

शुभांशी का कहना है कि वह हिन्दू धर्म की है और हिन्दू शब्द के गुण हिन्दूत्व पर विश्वास रखती है। इसलिए अपने धर्म पर कुठाराघात होते देखकर वह अत्यंत ही द्रवित और मानसिक रुप से व्यथित है। उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैैं। लिहाजा लेखक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के साथ ही इस पुस्तक की प्रतिया जब्त करने का भी आदेश दिया जाए। ताकि इस प्रकार के विवादस्पद लेखन पर अंकुश लगाया जा सके।