Monday , 29 April 2024

हाथरस की बेटी की याद में सपा ने आयोजित की महिला प्रतिरोध सभा

लखनऊ। हाथरस की बेटी की याद में सपा ने आयोजित की महिला प्रतिरोध सभा। आयोजक पूजा शुक्ला ने बताया कि हाथरस की बेटी को जिस तरह से भाजपा सरकार ने अपनी तानाशाही दिखा कर, रातों रात पेट्रोल डाल कर जलवा दिया था, यह इस सरकार की व तानाशाही हम सबने साफ देखी, व हिटलर नीतियों पर चल रहे है।

वर्तमान में भाजपा जैसी भ्रस्टाचारी सरकार, महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है, उसके ख़िलाफ़ हम सब एक जुट हो रहे है। और इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने काम हम सब महिलाएं मिल कर करेंगे। हम सब आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे, व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे, व महिलाओं की सुरक्षा व प्रदेश को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे।

कार्यक्रम की आयोजक पूजा शुक्ला, व मुख्य अतिथि महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, व राष्ट्रीय सचिव महिला सभा जेबा रिज़वान, महिला राष्ट्रीय सचिव, श्रेया वर्मा, व चाहत मल्होत्रा शामिल रहे।