Sunday , 28 April 2024

अमित शाह से तिरंगा गिरा जमीन पर वहीं बगल मेँ लहराता रहा पार्टी का भगवा झण्डा

एनटी न्यूजडेस्क/श्रवण शर्मा/दिल्ली

72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में झंडारोहण के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हाथों एक हादसा हो गया।  अमित शाह ने झंडा फहराने के लिए तिरंगे से जुड़ी रस्सी को कुछ ज्यादा ही जोर से और नीचे तक खींच दिया। जिसके चलते भारत का झंडा हवा में शान से लहराने की बजाय जमीन पर आ गिरा वहीं बगल मेँ लहराता रहा भाजपा का भगवा कमल।

देवरिया जिले का नाम ‘ शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी नगर’ रखा जाये : बीजेपी विधायक

दूरदर्शन ने हटाया वीडियो

यह वीडियो दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल पर कुछ देर रहा पर लेकिन, दिलचस्प है कि बाद में दूरदर्शन ने इसे तुरंत हटा लिया।

संघर्ष विराम का उल्लंघन: भारतीय सेना ने मार गिराए पाक के दो जवान

केवल तस्वीर ही पोस्ट कर पाये शाह

शायद इस प्रकरण के चलते ही अमित शाह ने अपने ध्वजारोहण की केवल तस्वीरें ही ट्वीट की है। अमित शाह ने ध्वजारोहण से जुड़ा किसी तरह का कोई वीडियो पोस्ट नही किया।

साइबर क्राइम: महाराष्ट्र में बैंक का सर्वर हैक कर उड़ाए 94 करोड़ रुपए

कांग्रेस ने कसा तंज़

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी ने कहा है,‘जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वो देश क्या संभालेंगे?’ 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का तिरस्कार करने वालों ने अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान न होता. दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने वालों को राष्ट्रगान का तौर-तरीका तक पता नहीं।’

केजरीवाल, सिसोदिया सहित 13 आप विधायक नामज़द: 1300 पेज का आरोपपत्र दाखिल

 अरविंद केजरीवाल

इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी तंज कसा. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रकृति का खेल भी अजब है. कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो जाए, प्रकृति के सामने सब छोटे हैं. बताइए, तिरंगे ने अमित शाह के हाथों लहराने से मना कर दिया.  इस तिरंगे के ज़रिए भारत माता कुछ कह रही है – कि वो दुःखी है’.

 

खबरें यह भी:

साइबर क्राइम: महाराष्ट्र में बैंक का सर्वर हैक कर उड़ाए 94 करोड़ रुपए

बुनियादी सुविधाएं देने में सरकार हुई नाकाम इसलिए भीख मांगना अब जुर्म नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट

देवरिया बालिका गृह कांड की सख्ती से हो CBI जांच: योगी आदित्यनाथ

हेमराज की पत्नी की याचिका मंजूर, तलवार दंपत्ति पर फिर से शरू होगी जांच:आरुषि हत्याकांड

करूणानिधि एक कालजयी व्यक्तित्व का जीवन व निधन के बाद समाधि के विवाद को लेकर पूरा सच