Sunday , 28 April 2024

एशियन गेम्स: अब तक भारत ने हासिल किए 6 स्वर्ण पदक

एनटी न्यूज डेस्क/श्रवण शर्मा/नई दिल्ली

एशियन गेम्‍स 2018 में भारत ने शुक्रवार को दूसरा स्‍वर्ण हासिल किया है। टेनिस के पुरुष डबल्‍स मुकाबले में रोहन बोपन्‍ना और दिविज शरन की जोड़ी ने कजाकिस्‍तान के अलेक्‍जेंडर बबलिक और डेनिस येवसेयेव को 6-3, 6-4 से पराजित किया। भारत का एशियन गेम्‍स में यह छठा स्‍वर्ण है।

प्रदेश सरकार ने विद्युत विभाग से की संविदाकर्मियों की छुट्टी

 

इससे पहले, रोइंग इवेंट में शुक्रवार को भारत ने एक स्‍वर्ण सहित तीन पदक जीतकर अच्‍छी शुरुआत की थी। रोइंग की क्‍वाड्रुपल स्‍कल्‍स इवेंट में स्‍वर्ण सिंह, दत्‍तू भोकानल, ओमप्रकाश और सुखमीत सिंह ने देश को स्‍वर्ण पदक का तोहफा दिया था।

छठे दिन शुक्रवार

भारत ने 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को टेनिस की डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर अपने स्वर्ण पदकों की संख्या ६ कर ली। रोहन बोपन्ना और दिविज सरन ने यह स्वर्णिम सफलता हासिल की।

किसानों और शिक्षामित्रों के साथ आई राष्ट्रीय नारायणी सेना

स्वर्ण पदक जीता

इससे पहले रोइंग में एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीते। इस तरह अब तक भारत के 6 स्वर्ण पदक हुए हैं। रोइंग की क्वाड्रूपुल स्कल्स स्पर्धा में भारत के स्वर्ण  सिंह, दत्तू भोकानल, ओमप्रकाश और सुखमीत सिंह ने 6 मिनट 17 सेकंड का समय निकालकर  स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले भारत ने रोइंग में ही दो कांस्य पदक भी जीते जिससे कुल पदकों की संख्या 22 हो गयी है जिसमें 6 स्वर्ण, ४ रजत और १२ कांस्य पदक शामिल हैं।

मेजर आदित्य कुमार व राइफलमैन औरंगजेब समेत कई जवान हुए शौर्य पुरस्कार से सम्मानित

कांस्य पदक

भारत के दुष्यंत ने पुरुष लाइटवेट एकल वर्ग में ७. १८ मिनट के साथ कांस्य पदक जीता। इसके ठीक बाद लाइटवेट डबल स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। दोनों ने रेस पूरी करने के लिए 7 मिनट 4 सेकंड का समय लिया। दुष्यंत का एशियाई खेलों में दूसरा कांस्य पदक है। उन्होंने 2014 में इंचियोन एशियाड में भी कांस्य पदक जीता था।

मेरठ के सौरभ ने दिलाया भारत को शूटिंग स्पर्धा में गोल्ड

साल २०१० ग्वांगझू एशियाड में भारत के बजरंग लाल ठाकुर ने सिंगल स्कल्स में स्वर्ण पदक जीता था जिसके बाद भारत ने अब जाकर रोइंग की सिंगल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

चूक

आज ३०० मीटर एयर रायफल शूटिंग में भारत के अमित कुमार और हरजिंदर सिंह पदक जीतने से चूक गए। हालांकि तैराकी में भारत के संदीप सेजवाल हीट राउंड में छठा स्थान हासिल कर फाइनल राउंड में पहुंच गए।

 

फाइनल राउंड में जगह बनाई

वैसे १० मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भारत की उम्मीद बची है। कॉमनवेल्थ गेम्स में देश की दोनों पदक विजेता हिना सिद्धू और मनु भाकर ने फाइनल राउंड में जगह बनाई है।

रक्षाबंधन विशेषः एक बच्ची के कॉल ने कर दिया कप्तान साहब को भावुक

हीना सिद्धू (दाएं) और मनु भाकर (बाएं)

दीपा करमाकर भी आज बीम बैलेंस इवेंट में हिस्सा लेंगी। बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत राउंड ऑफ 32 में हॉन्गकॉन्ग के वॉन्ग विंग से भिड़ेंगे। मुक्केबाजी में 60 किलो वर्ग में शिव थापा और 69 किलो वर्ग में मनोज कुमार राउंड ऑफ 16 में पहुंचने के लिए भिड़ेंगे। हॉकी के पुरुष वर्ग में भी शाम ६ः३० बजे भारत का जापान से मुकाबला है।

खबरें यह भी::

आरएसएफ: सत्ता के खौफ में जर्जर हो रही भारतीय मीडिया की स्थिति चिंताजनक

देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के लिए ‘लेमन’ कंपनी करेगी ये बड़ा काम

बॉलीवूड: मशहूर डांसर अभिजीत शिंदे ने की आत्महत्या

कांग्रेस की रैली में फंसा एंबुलेंस, गयी मासूम की जान

केरल बाढ़ः यह मछुआरा एक दिन में बन गया हीरो, कर रहा है दिलों में राज

साहब! पत्नी की सेवा करनी पड़ती है, इसलिए ऑफिस आने में देर हो जाती है